ePaper

पंचखेरो जलाशय में छोड़े गये मत्स्य बीज

Updated at : 22 Jan 2026 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
पंचखेरो जलाशय में छोड़े गये मत्स्य बीज

मत्स्य बीज डालने के क्रम में प्रमुख व जिला के आये पदाधिकारी मुश्तैद थे.

विज्ञापन

मरकच्चो. प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचखेरो जलाशय में 12 लाख से भी अधिक मत्स्य बीज का संचयन किया गया. मत्स्य बीज प्रमुख विजय कुमार सिंह, जिला मत्स्य पदाधिकारी विजय कुमार सिंह, जिला गव्य विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार सिन्हा, जिला मत्स्य प्रसार पदाधिकारी पंकज कुमार गांधी, मुखिया रंजीत कुमार सिंह की उपस्थिति में डाला गया. मत्स्य बीज डालने के क्रम में प्रमुख व जिला के आये पदाधिकारी मुश्तैद थे. जिला मत्स्य पदाधिकारी ने बताया कि 23 लाभुकों के लिए लगभग सात लाख 80 हजार मत्स्य बीज संचयन किया गया. प्रमुख विजय कुमार सिंह ने कहा कि जलाशय में छोड़े गयी मछली के बीज जब बड़ी हो जायेंगी, फिर उन्हें बेचकर विस्थापित परिवार अपने जीवकोपार्जन अच्छे से कर सकेंगे. मौके पर समिति के सिकंदर बर्मा, संजय कुमार बर्मा, सुभाष वर्मा, कामदेव बर्मा, साल्टी बर्मा, मनोहर वर्मा, मनोज कुशवाहा समेत कई लाभुक मौजूद थे.

मरकच्चो में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन

कोडरमा. वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन (डब्ल्यूएफटीयू) के विश्वव्यापी आह्वान पर वेनेजुएला पर अमेरिकी साम्राज्यवाद द्वारा हमला और वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ़्लोरेस का अपहरण के खिलाफ गुरुवार को मरकच्चो में सर्वोदय उच्च विद्यालय मैदान से विरोध मार्च निकाला गया. विरोध मार्च विभिन्न क्षेत्रों से होता हुआ ब्लॉक मोड़ पहुंचा, जहां अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया गया. मौके पर तुलसी राणा की अध्यक्षता में आयोजित नुक्कड़ सभा को किसान नेता और जिप सदस्य महादेव राम, सीटू के जिला सचिव रमेश प्रजापति, अखिल भारतीय किसान महासभा के राजेंद्र मेहता, एक्टू के जिला सचिव विजय पासवान, राजेंद्र यादव, अमर कुमार यादव और इंटक के एम चंद्र ने संबोधित किया. वक्ताओं ने कहा कि अमेरिकी हमला का असली उद्देश्य वेनेजुएला के समृद्ध प्राकृतिक संसाधनों, विशेषकर उसके तेल पर कब्जा करना है. हम वेनेजुएला की जनता के साथ मज़बूती से खड़े हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola