बिजली चोरी के मामले में सात पर प्राथमिकी दर्ज

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
बिजली चोरी के मामले में सात पर प्राथमिकी दर्ज

मरकच्चो ब्लॉक चौक, मरकच्चो मध्य, डुमरडीहा व जगदीशपुर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी की.

विज्ञापन

मरकच्चो. विद्युत विभाग की टीम ने शुक्रवार की शाम मरकच्चो ब्लॉक चौक, मरकच्चो मध्य, डुमरडीहा व जगदीशपुर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी की. छापेमारी में बिजली चोरी के आरोप में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. आरोपियों में ब्लॉक चौक निवासी मनोज कुमार, जावेद अख्तर, मरकच्चो मध्य निवासी कुलदीप सिंह, डुमरडीहा निवासी अनिल दास, बालेश्वर रविदास, अशोक साव तथा जगदीशपुर निवासी दुखी हजम शामिल हैं. सभी पर विभाग की ओर से आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया. सभी पर अवैध रूप से बिजली जलाने का आरोप है. छापामारी दल में सहायक अभियंता प्रशांत कुमार सिंह, कनीय अभियंता हरिकृष्ण केशरवाणी, बिजलीकर्मी पोखन कुम्हार, जर्रार खान आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola