आपसी विवाद में मारपीट, दो घायल, एक रेफर

Published by :DEEPESH KUMAR
Updated at :12 May 2026 8:34 PM
विज्ञापन
आपसी विवाद में मारपीट, दो घायल, एक रेफर

शिवशंकर कुमार की हालत नाजुक बतायी जा रही है.

विज्ञापन

सतगावां. थाना क्षेत्र अंतर्गत मरचोई में मंगलवार को आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. मारपीट में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. बताया गया कि मरचोई गांव में किसी बात को लेकर दो गुटों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गयी. इसमें एक पक्ष के दो सगे भाई बुरी तरह जख्मी हो गये. घायलों की पहचान 24 वर्षीय शिवशंकर कुमार, 20 वर्षीय गोपाल कुमार (पिता स्व सुबोध सिंह, ग्राम मरचोई) के रूप में की गयी. परिजनों और ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां ले जाया गया. शिवशंकर कुमार की हालत नाजुक बतायी जा रही है. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया गया है.

जनता दरबार में आये जमीन मापी व राशन कार्ड से जुड़े मामले

कोडरमा बाजार. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के दूर दराज से आये ग्रामीणों ने बारी बारी से अपनी समस्याओं को रखा और आवेदन देकर उपायुक्त से जल्द कार्रवाई करने का अनुरोध किया. डीसी ने समस्याएं सुनने के उपरांत जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए उनके आवेदनों को संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को प्रेषित कर दिया. मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में सरकारी अमीन से भूमि की मापी कराने, सड़क दुर्घटना में मृत लोगों के आश्रित को मुआवजा प्रदान करने, रोजगार उपलब्ध कराने, दाखिल खारिज पर रोक लगाने , राशनकार्ड में नाम जोड़ने आदि से संबंधित मामले आये. उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों को निर्धारित समय सीमा के अंदर निष्पादित करने को कहा.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola