मदनगुंडी टोल पर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल
Published by : DEEPAK Updated At : 21 Apr 2025 10:14 PM
प्रखंड के रांची-पटना रोड पर स्थित मदनगुंडी टोल प्लाजा पर रविवार की रात एक बार फिर जमकर मारपीट हुई़
प्रतिनिधि,चंदवारा प्रखंड के रांची-पटना रोड पर स्थित मदनगुंडी टोल प्लाजा पर रविवार की रात एक बार फिर जमकर मारपीट हुई़ इसमें दोनों पक्षों की ओर से खूब लाठी, डंडे व कुर्सियां चलीं. मारपीट में कुछ लोगों को गंभीर चोटें भी आयी हैं. हालांकि, समाचार लिखे जाने तक इस मामले को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से थाना में आवेदन नहीं दिया गया था़ घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है़ वहीं पूरे मामले को लेकर टोल प्लाजा कर्मी कुछ भी बताने से बच रहे हैं. जानकारी के अनुसार तिलैया के कुछ युवक एक दिल्ली नंबर गाड़ी से तिलैया से मदनगुंडी की ओ जा रहे थे़ इसी दौरान टोल प्लाजा के पास टोल टैक्स को लेकर विवाद हो गया़ बताया जाता है कि युवकों ने स्थानीय होने की बात कही, मगर गाड़ी नंबर बाहर का होने के कारण स्थानीय होने का पहचान पत्र की मांग की गई, जिस पर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों की ओर जमकर मारपीट हो गई़ टोल प्लाजा चंदवारा थाना से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर है़ घटना की सूचना मिलने पर चंदवारा पुलिस मौके पर पहुंची़ बावजूद पुलिस की मौजूदगी में कुछ देर तक मारपीट की घटना होती रही़ बाद में पुलिस ने मामले को शांत कराया़ ज्ञात हो कि मदनगुंडी टोल प्लाजा कुछ माह से संचालित हो रहा है़ इस दौरान टोल वसूली को लेकर कई बार स्थानीय लोगों से मारपीट की घटना हो चुकी है़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










