मतौनी उत्क्रमित मवि में आठवी के बच्चों को दी गयी विदाई

Updated:
विज्ञापन
मतौनी उत्क्रमित मवि में आठवी के बच्चों को दी गयी विदाई

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया.

विज्ञापन

जयनगर. मतौनी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में अभिभावक शिक्षक गोष्ठी सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में कक्षा आठ के विद्यार्थियों को विदाई दी गयी. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. वहीं वर्ग एक से सात तक के बच्चों के बीच वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट वितरण किया गया. इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय मुखिया आशा देवी, पूर्व मुखिया कविता देवी ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर विद्यालय अध्यक्ष हाजरा खातून, कलीम अंसारी, महेश दास, इसराइल अंसारी, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक गुलाब राम, अशोक कुमार गुप्ता, त्रिभुवन राम, सहायक शिक्षक मुकुल कुमार, प्रयाग यादव, सहायक अध्यापक रीना कुमारी, कंप्यूटर शिक्षक नीलम कुमारी आदि मौजूद थे.

केंद्रीय विद्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षिका को दी विदाई

कोडरमा बाजार. केंद्रीय विद्यालय में समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त शिक्षिका मैत्रयी त्रिपाठी को भावभीनी विदाई दी गयी. समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार ने की. कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त शिक्षिका को उपहार देकर सम्मानित किया गया. प्राचार्य ने सेवानिवृत्त शिक्षिका के मंगलमय जीवन की कामना की. संचालन वरिष्ठ शिक्षक नवीन कुमार ने किया. मौके पर नवीन कुमार, अमित रंजन, सत्यनारायण वर्मा, ममता कुमारी, शिवानी कुमारी, गीता किरण, विक्रम कुमार, रोजी पटेल, काजल कुमारी ,मनीष कुमार, अमन वर्मा, मनीषा कुमारी, आकाश चंद्रा, रोमा कुमारी, शिल्पी कुमारी आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola