विवेकानंद कॉन्वेंट में 12वीं के विद्यार्थियों को दी गयी विदाई

Updated at : 17 Jan 2026 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
विवेकानंद कॉन्वेंट में 12वीं के विद्यार्थियों को दी गयी विदाई

जूनियर छात्राओं ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सभी का स्वागत किया

विज्ञापन

कोडरमा. चेचाई चाराडीह स्थित विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार को समारोह आयोजित कर 12वीं के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गयी. जूनियर छात्राओं ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सभी का स्वागत किया. निदेशक अनिल कुमार ने कहा कि आज कल के बच्चे केवल किताबी ज्ञान तक सीमित हो गये हैं, समग्र ज्ञान प्राप्त करने के लिए नैतिक, आध्यात्मिक व सामाजिक मूल्यों पर चलना पड़ेगा. बच्चे समय का पाबंद बनकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं. प्राचार्य राधेश्याम पंडित ने कहा कि विदाई समारोह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है. समय समय पर कई मोड़ पर विदाई होती है, लेकिन विद्यालय से विदाई होना उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होना होता है. कार्यक्रम में सह निदेशिका खुशबू गुप्ता शिक्षक राहत अली, चंदन कुमार चौधरी, उत्तम कुमार, राजीव रंजन, अनुपम कुमार दास, रविन्द्र कुमार, शिक्षिका रानी शर्मा, रिंकी देवी, मनीषा प्रजापति, आरती गुप्ता, माधुरी नंदा व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola