ePaper

छह वादों का निष्पादन, 14,500 रुपये की वसूली

Updated at : 23 May 2025 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
छह वादों का निष्पादन, 14,500 रुपये की वसूली

व्यवहार न्यायालय परिसर में लगी मासिक लोक अदालत

विज्ञापन

कोडरमा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में शुक्रवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया़ इस दौरान 12 बेंचों के माध्यम से छह वादों का निष्पादन किया गया, जबकि 14,500 रुपये की वसूली हुई़ इससे पहले प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बाल कृष्ण तिवारी ने कहा कि वर्तमान परिवेश में लोक अदालत किसी परिचय का मोहताज नहीं है. लोक अदालत में दिये गये फैसले में दोनों पक्षों की जीत होती है. लोक अदालत के बेंच संख्या एक में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय अमितेश लाल व अधिवक्ता संजय कुमार सिंह, बेंच संख्या द्वितीय में जिला जज प्रथम गुलाम हैदर व अधिवक्ता सुरेश कुमार, बेंच संख्या तीन में जिला जज द्वितीय संजय कुमार चौधरी व अधिवक्ता लखन प्रसाद सिंह, बेंच संख्या चार में जिला जज तृतीय राकेश चंद्रा व अधिवक्ता सुधीर कुमार सिन्हा, बेंच संख्या पांच में सीजेएम अमित कुमार वैश व अधिवक्ता भुवनेश्वर राणा, बेंच संख्या छह में एसीजेएम मनोरंजन कुमार व अधिवक्ता सत्येंद्र सिंह, बेंच संख्या सात में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी कंचन टोप्पो व अधिवक्ता रीतम कुमारी, बेंच संख्या आठ में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी शिवांगी प्रिया व अधिवक्ता अंशु यामिनी, बेंच संख्या नौ में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी ज्योत्सना पांडेय व अधिवक्ता संगीता रानी, बेंच संख्या दस में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी नमिता मिंज व अधिवक्ता रीना कुमारी, बेंच संख्या 11 में मुंसिफ मिथिलेश कुमार व अधिवक्ता रोहित कुमार सिंह, बेंच संख्या 12 में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष आरके तिवारी, सदस्य ममता सिंह व कुमारी अनुपमा ने मामले की सुनवायी की़ मौके पर प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार, न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, मूंगा लाल दास, राजेंद्र कुमार, मनोज मिश्रा, रंजीत कुमार, राजीव रंजन, कुमार संजय, महेश्वर कुमार, राजीव कुमार, प्रियंका कुमारी, रवि कुमार, संतोष कुमार, आशीष सिन्हा, अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola