विद्यार्थियों का विज्ञान मंथन परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
विद्यार्थियों का विज्ञान मंथन परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन

डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया में कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कोडरमा. डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया में कक्षा षष्ट की छात्रा अनुष्का गुप्ता, अंकुश कुमार मोदी, आराधना भारती, ऋषभ राज और यशराज ने विद्यार्थी विज्ञान मंथन की प्रथम स्तर की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों को बधाई दी है. बताया कि भारत की सबसे डिजिटल विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा विद्यार्थी विज्ञान मंथन भारत सरकार के विज्ञान भारती, नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम तथा एनसीइआरटी के संयुक्त सहयोग से आयोजित की जाती है. इसका उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान सुनिश्चित करना है. परीक्षा में विद्यालय के छात्रों की सफलता न केवल उनकी मेहनत का परिणाम है, बल्कि उनके अभिभावकों के सहयोग का भी परिचायक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola