गया और रांची के बीच चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Dec 2024 8:48 PM
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा टेक्नीशियन पद के लिए आयोजित परीक्षा के मद्देनजर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए कोडरमा-नेसुबो गोमो-धनबाद-बोकारो स्टील सिटी-मुरी के रास्ते गया और रांची के बीच दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा़
कोडरमा़ रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा टेक्नीशियन पद के लिए आयोजित परीक्षा के मद्देनजर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए कोडरमा-नेसुबो गोमो-धनबाद-बोकारो स्टील सिटी-मुरी के रास्ते गया और रांची के बीच दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा़ हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र के अनुसार गाड़ी संख्या 08602 रांची-गया परीक्षा स्पेशल 24 दिसंबर को रांची से 23.45 बजे खुलकर अगले दिन 25 दिसंबर को 08.30 बजे गया पहुंचेगी़ गया से वापसी में गाड़ी संख्या 08601 गया-रांची परीक्षा स्पेशल 25 दिसंबर को गया से 10.00 बजे खुलेगी तथा 18.50 बजे रांची पहुंचेगी़ वहीं गाड़ी संख्या 08604 रांची-गया परीक्षा स्पेशल 29 दिसंबर को रांची से 23.45 बजे खुलकर अगले दिन 30 दिसंबर को 08.30 बजे गया पहुंचेगी़ गया से वापसी में गाड़ी संख्या 08603 गया-रांची परीक्षा स्पेशल 30 दिसंबर को गया से 14.45 बजे खुलेगी तथा 23.00 बजे रांची पहुंचेगी़ अप एवं डाउन दिशा में ये परीक्षा स्पेशल ट्रेनें मुरी, बोकारो स्टील सिटी, राजाबेरा, चंद्रपुरा, कतरासगढ़, धनबाद, नेसुबो गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड व कोडरमा स्टेशन पर रुकेगी़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










