राष्ट्र के विकास में सबकी सहभागिता जरूरी

केटीपीएस में उप प्रबंधक मानव संसाधन विभाग सह सीएसआर हेड सुखमय नायक ने पदभार संभाल लिया
जयनगर : केटीपीएस में उप प्रबंधक मानव संसाधन विभाग सह सीएसआर हेड सुखमय नायक ने पदभार संभाल लिया है. श्री नायक ने शनिवार को बातचीत के दौरान कहा कि डीवीसी प्रबंधन ने उन्हें जो भी जिम्मेवारी सौंपी है, उसे पूरा किया जायेगा. उन्होंने कहा कि राष्ट्र के विकास में सबकी सहभागिता जरूरी है. डीवीसी के विकास से राष्ट्र का और भी विकास होगा. उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रयास से डीवीसी केटीपीएस का विकास करना है तथा सीएसआर के कार्यक्रमों व योजनाओं को विस्थापित गांवों तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. विस्थापित गांवों के विकास के लिए केटीपीएस प्रबंधन वचनबद्ध है. श्री नायक ने इस दौरान अपने कर्मियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




