हाथियों ने मवेशियों को कुचला, फसलों को रौंदा

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
हाथियों ने मवेशियों को कुचला, फसलों को रौंदा

प्रखंड के फुलवरिया पंचायत से सटे जंगल में हाथियों के झुंड ने एक बार फिर मवेशियों पर कहर बरपाया.

विज्ञापन

डोमचांच. प्रखंड के फुलवरिया पंचायत से सटे जंगल में हाथियों के झुंड ने एक बार फिर मवेशियों पर कहर बरपाया. गुरुवार की देर रात हाथियों ने पांच मवेशियों को कुचलकर मार डाला. इनमें रजनीकांत कुशवाहा और लक्ष्मण मेहता के एक-एक मवेशी और प्रदीप मेहता के तीन मवेशी शामिल हैं. वहीं राजेंद्र मेहता, श्रीकांत मेहता व मुरारी मेहता के कई एकड़ खेतों में लगी फसलों को रौंद डाला. इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है. घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. वे अपने खेतों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. हाथियों के झुंड के निशाने पर अब तक एक दर्जन मवेशी आ चुके हैं. वहीं किसानों को काफी नुकसान हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola