मरकच्चो के महुआटांड में हाथियों ने मचाया उत्पात

Updated:
विज्ञापन
मरकच्चो के महुआटांड में हाथियों ने मचाया उत्पात

गुरुवार की रात हाथियों का झुंड बेरहवा जंगल से सटे महुआटांड़ गांव पहुंच गया

विज्ञापन

मजदूरों की झोपड़ियां तोड़ी, खा गये अनाज मरकच्चो. प्रखंड के बेरहवा जंगल से सटे गांवों में हाथियों ने उत्पात मचाया. गुरुवार की रात हाथियों का झुंड बेरहवा जंगल से सटे महुआटांड़ गांव पहुंच गया और मंसूर आलम के ईंट भट्ठा के पास मजदूरों के लिए बनी झोपड़ियों को तहस-नहस कर दिया. झोपड़ियों में सो रहे मजदूरों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचायी. ईंट भट्ठा में काम करने वाले मजदूर शिवबालक, राजू, राजबलम, बालमुकुंद, सुनीता देवी आदि ने बताया कि जब हाथियों का झुंड पहुंचा, तब वे लोग झोपड़ी में ही सो रहे थे. अचानक हाथियों ने झोपड़ियों को तोड़ना शुरू कर दिया. किसी तरह अपने-अपने बच्चों को लेकर वहां से भागे. हाथियों ने झाेपड़ियों में रखे अनाज चट कर गये. शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंचे, फिर मशाल जला कर हाथियों को खदेड़ा गया. इस दौरान हाथियों ने जाकिर हुसैन व यासीन मियां के घर की चहारदीवारी को तोड़ दिया. उत्क्रमित राजकीय विद्यालय की चहारदीवारी को भी नुकसान पहुंचाया. हाथियों का झुंड बेरहवा वन में ही बसेरा बनाये हुए है. ग्रामीणों ने बताया कि झुंड में करीब तीन दर्जन हाथी हैं, जिसमें कुछ बच्चे भी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola