कंद्रपडीह गांव में आ धमका हाथी, दहशत में लोग

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
कंद्रपडीह गांव में आ धमका हाथी, दहशत में लोग

जंगल से भटक एक हाथी मंगलवार की शाम कंद्रपडीह गांव में प्रवेश कर गया.

विज्ञापन

जयनगर. जंगल से भटक एक हाथी मंगलवार की शाम कंद्रपडीह गांव में प्रवेश कर गया. हाथी इस दौरान फसलों को रौंदते हुए कोसमाडीह की ओर चला गया. देर शाम तक हाथी के कोसमाडीह में होने की सूचना थी. हाथी को भगाने का प्रयास जारी था. गांव में हाथी के विचरण से कंद्रपडीह, कोसमाडीह, घंघरी, डहुआटोल, सिमराटांड, वीरेंद्र नगर आदि गांवों में दहशत व्याप्त है. लोग घरों में दुबकने को विवश हैं. मुखिया संजय साव ने बताया कि एक हाथी लाराबाद की ओर से आया और कोसमाडीह की तरफ चला गया. हाथी आने की सूचना वन विभाग को दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola