ePaper

शिक्षा वह धन है जो बांटने से घटता नहीं है : विधायक

Updated at : 24 Feb 2025 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा वह धन है जो बांटने से घटता नहीं है : विधायक

ग्राम पंचायत कटहाडीह स्थित साइन मॉडर्न स्कूल का प्रथम वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच मना. उद्घाटन मुखिया शाइस्ता खान व पूर्व मुखिया शबाना खातून ने संयुक्त रूप से किया.

विज्ञापन

जयनगर. ग्राम पंचायत कटहाडीह स्थित साइन मॉडर्न स्कूल का प्रथम वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच मना. उद्घाटन मुखिया शाइस्ता खान व पूर्व मुखिया शबाना खातून ने संयुक्त रूप से किया. मौकेपर विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि शिक्षा वह धन है, जो बांटने से नहीं घटता. शिक्षा के विकास में इन विद्यालयों का महत्वपूर्ण योगदान है. श्री यादव ने कहा कि जयनगर आज शिक्षा का हब बन गया है, यह क्षेत्र के लिए अच्छी बात है. वहीं प्राचार्य मंटू कुमार राणा ने कहा कि जहां ज्ञान है वहीं सुख है और बिना ज्ञान के पूरा जीवन दुख है. उन्होंने घोषणा किया कि वे गरीब व असहाय बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देंगे ताकि शिक्षा से कोई भी वंचित नहीं रह सके. वार्षिकोत्सव के दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. वार्षिकोत्सव के दौरान अनुशासन के लिए अफरीन खातून, नीट एंड क्लीन के लिए अलीजा अहमद, विद्यालय टॉपर फरियान खान, उपस्थिति के लिए राशीद खान व बेहतर गतिविधि के लिए गौरव नितेश को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंटू कुमार राणा ने की. इस अवसर पर कैप खान, राजकुमार वर्णवाल, सलेहा खातून, ज्योति कुमारी, गौतम कुमार, सन्ना खातून, सुमन सिंह, खुशबू खातून, हबीब, नूतन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola