सतगावां के बासोडीह में टीचर नीड असेसमेंट कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन
सतगावां के बासोडीह में टीचर नीड असेसमेंट कार्यक्रम

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की शैक्षणिक आवश्यकताओं की पहचान करना था

विज्ञापन

सतगावां. प्रखंड के उच्च विद्यालय बासोडीह में मंगलवार को टीचर नीड असेसमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की शैक्षणिक आवश्यकताओं की पहचान करना है, ताकि भविष्य में उन्हें प्रभावी प्रशिक्षण दिया जा सके. यह आकलन पूरी तरह डिजिटल है और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है. प्रखंड की कक्षा एक से 12 तक के सभी सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों के लिए यह प्रक्रिया अनिवार्य है. उल्लेखनीय है कि यह तीसरी बार है जब शिक्षकों का नीड असेसमेंट कराया जा रहा है. आकलन प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए शिक्षकों को विभिन्न बैचों में बांटा गया है. यह कार्यक्रम कुल तीन दिनों तक चलेगा. प्रतिदिन दो-दो बैचों में आकलन लिया जा रहा है. मौके पर जिला से एपीओ अमर कुमार, नेहा तिवारी के अलावा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अशोक कुमार उपाध्याय, बीआरपी मो. शहजाद आलम, वीरेंद्र प्रसाद, सीआरपी संतोष कुमार, राजेंद्र प्रसाद, आरटी बजरंगी सिंह, सुजीत कुमार और कंप्यूटर ऑपरेटर कन्हैया कुमार व अविनाश कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola