डीवीसी के अधिकारियों ने दिया स्वच्छता का संदेश
Updated at : 17 May 2025 9:22 PM (IST)
विज्ञापन

स्वच्छता पखवारा को लेकर निकाली प्रभात फेरी
विज्ञापन
: स्वच्छता पखवारा को लेकर निकाली प्रभात फेरी
जयनगर. स्वच्छता पखवारा को लेकर शनिवार को डीवीसी के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने प्रभात फेरी निकाली. इस दौरान केटीपीएस परिसर से निकल कर अधिकारियों व कर्मचारियों ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया. मौके पर सीजीएम मनोज कुमार ठाकुर ने कहा कि आज वही व्यक्ति सुखी है, जो पूर्ण रूप से स्वस्थ है. जब वह पूर्ण रूप से स्वस्थ है, तो निश्चित रूप से उनके स्वयं के विकास के साथ-साथ समाज और देश का विकास हो रहा है. उन्होंने कहा कि हम सभी को चाहिए कि अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखें, दूसरों को भी साफ और स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करें. मौके पर एचआर के डीजीएम सुखमय नायक, कौशिक रॉय, आसीम अमिताभ परिडा, आशीष कुमार, नरेश साव, संजय कुजूर, धीरेंद्र कुमार, कुलदीप राम, नवीन कुमार सहित अन्य मौजूद थे.मजदूरों को प्रताड़ित करने का आरोप, आंदोलन की चेतावनी
जयनगर. झामुमो युवा मोर्चा के जिला सचिव छोटू कुमार यादव ने केटीपीएस के गेट पर तैनात सीआइएसएफ के कुछ जवानों पर दुर्भावना से ग्रसित होकर मजदूरों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि मजदूर प्रत्येक वर्ष अपने वाहन का बीमा करा कर ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन का कागजात जमा करते हैं, तब जाकर उनका सीआइएसएफ द्वारा गेट पास निर्गत होता है. जबकि कुछ जवान गेट पास होने के बाद भी वाहन को प्रवेश करने की अनुमति नहीं देते हैं. साथ ही वाहन के आगे बड़े अक्षरों में नंबर लिखवाने का निर्देश देते हैं. यदि इस रवैये में सुधार नहीं आया, तो प्लांट के मजदूर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




