कंद्रपडीह में दुर्गा मंडप निर्माण कार्य जोरों पर

Updated:
विज्ञापन
कंद्रपडीह में दुर्गा मंडप निर्माण कार्य जोरों पर

मंडप निर्माण के बाद यहां यज्ञ का आयोजन होगा.

विज्ञापन

जयनगर. प्रखंड के ग्राम पंचायत कंद्रपडीह में दुर्गा मंडप निर्माण का कार्य जोरों पर है. यहां पुराने मंडप को तोड़ कर उसे नया बनाया जा रहा है. मंडप निर्माण के बाद यहां यज्ञ का आयोजन होगा. मंडप निर्माण समिति के कोषाध्यक्ष प्रेमचंद साव ने बताया कि निर्माण कार्य में सभी लोगों को सहयोग मिल रहा है. आय-व्यय की पूरी जानकारी ग्रामीणों को दी जायेगी. उन्होंने ग्रामीणों से इस पुनीत कार्य में सहयोग करने की अपील की है. मंदिर निर्माण कार्य में अध्यक्ष राजू साव, सचिव सुरेश मंडल, उप सचिव विनोद साव, संरक्षक धानेश्वर साव, उप संरक्षक राजकुमार मंडल, उपाध्यक्ष नारायण शर्मा आदि लगे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola