डॉ वीरेंद्र को मिला दादा साहेब फाल्के फिल्म फेस्टिवल पुरस्कार

Published by :DEEPESH KUMAR
Published at :02 May 2026 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
डॉ वीरेंद्र को मिला दादा साहेब फाल्के फिल्म फेस्टिवल पुरस्कार

लूटन सिंह बनेंगे प्रधानमंत्री और तुमसे प्यार हो गया को मिली राष्ट्रीय पहचान

विज्ञापन

: लूटन सिंह बनेंगे प्रधानमंत्री और तुमसे प्यार हो गया को मिली राष्ट्रीय पहचान कोडरमा बाजार. जिले के जाने माने चर्म रोग विशेषज्ञ और झुमरीतिलैया निवासी डॉ वीरेंद्र कुमार को दिल्ली में मिनी बॉक्स ऑफिस एजुकेशन एक्सपो और फेस्ट इंट्री द्वारा आयोजित 16वें दादा साहब फाल्के फिल्म फेस्टिवल 2026 में दादा साहब फाल्के फिल्म फेस्टिवल अवार्ड से सम्मानित किया गया. डॉ वीरेंद्र को यह सम्मान राजवीर आर्ट्स के बैनर तले बनी दो शार्ट फिल्म लूटन सिंह बनेंगे प्रधानमंत्री और तुमसे प्यार हो गया के लिए दिया गया. डॉ वीरेंद्र की राजवीर आर्ट्स के बैनर तले निर्मित लूटन सिंह बनेंगे प्रधानमंत्री को स्पेशल फेस्टिवल मेंशन अवार्ड के लिए चयन किया गया है, वहीं तुमसे प्यार हो गया म्यूजिक वीडियो कैटेगरी में बेस्ट म्यूजिक वीडियो अवार्ड प्राप्त हुआ. राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ वीरेंद्र के दोनों शार्ट फिल्म के लिए अलग अलग अवार्डों से सम्मानित होने पर जिले के कला प्रेमियों के बीच हर्ष का माहौल है. बताते चलें कि लूटन सिंह बनेंगे प्रधानमंत्री शार्ट फिल्म में डॉ वीरेंद्र निर्देशक के साथ-साथ स्वयं मुख्य भूमिका में हैं, जबकि विपिन जाटे सह निदेशक हैं. वहीं तुमसे प्यार हो गया फिल्म में खोरठा के सुपरस्टार रांची के रमण गुप्ता ने नायक की भूमिका निभायी है. वहीं टॉलीवुड की अदाकारा कोलकाता की देवाश्री नारू नायिका के रूप में है. तुमसे प्यार हो गया शार्ट फिल्म को भी डॉ वीरेंद्र ने निर्देशन किया है, जबकि सहायक निर्देशक विपिन जाटे हैं. इसके अलावा स्थानीय कलाकारों को भी फिल्म में मौका दिया गया है. लूटन सिंह बनेंगे प्रधानमंत्री में सहायक कलाकारों में रामबाबू प्रसाद ,रोहित गुप्ता, बंगाल टाइगर और विवेक कुमार ने भूमिका निभायी है. वहीं तुमसे प्यार हो गया शार्ट फिल्म का गीत संगीत बनारस के अजय त्रिपाठी ने दिया है, जबकि मुख्य गायक बनारस के पवन परदेशी और गायिका प्रिया केतन हैं. डॉ वीरेंड ने बताया कि दादा साहब फिल्म फेस्टिवल अवार्ड मिलने से काफी खुशी मिली है. मेरा मकसद कोडरमा और झारखंड राज्य में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देना है.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola