डोमचांच में छापामारी, 50 किलो मिलावटी हल्दी नष्ट कराया

Updated:
विज्ञापन
मिलावटी सामान को नष्ट कराते. | Prabhat Khabar Network

मिलावटी सामान को नष्ट कराते. | Prabhat Khabar Network

कोडरमा के डोमचांच में खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी कर 50 किलो मिलावटी हल्दी और अखाद्य रंग युक्त खाद्य पदार्थों को नष्ट किया। तंबाकू विक्रेताओं पर भी जुर्माना लगा।

विज्ञापन

कोडरमा: खाद्य सुरक्षा एवं तंबाकू नियंत्रण को लेकर डोमचांच बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग व टोबैको कंट्रोल सेल की टीम ने करीब 25 खाद्य प्रतिष्ठानों और फूड स्टॉलों का निरीक्षण किया. इस दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद द्वारा कई फूड स्टॉलों पर चाट, छोले व चटनी में कपड़ा रंगने में इस्तेमाल होने वाला कैंसरकारक अखाद्य रंग पाया गया, जिसके बाद संबंधित खाद्य पदार्थों को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया.

किराना दुकानों में जांच के दौरान लगभग 10 किलोग्राम लड्डू व बर्फी में भी अखाद्य रंग मिलने पर उन्हें नष्ट कराया गया. वहीं एक दुकान से करीब 50 किलोग्राम मिलावटी हल्दी जब्त कर नष्ट किया गया. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. वहीं दूसरी ओर तंबाकू नियंत्रण नियमों के उल्लंघन में खुला तंबाकू उत्पाद बेचने वाले 10 प्रतिष्ठानों से कुल 3,200 रुपये जुर्माना वसूला गया.


विज्ञापन
Rajesh

लेखक के बारे में

By Rajesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola