फलों को पकाने के लिए कार्बाइड का उपयोग न करें

Updated:
विज्ञापन
फलों को पकाने के लिए कार्बाइड का उपयोग न करें

फल विक्रेताओं को 14 दिनों के अंदर फूड लाइसेंस लेने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने गुरुवार को झुमरीतिलैया स्थित बाजार समिति के फल विक्रेता की दुकानों की जांच की. इस दौरान फलों को पकाने में उपयोग किये जाने वाले रासायनिक पदार्थों की जांच की गयी. जांच में पता चला कि आम विक्रेताओं द्वारा फलों को पकाने के लिए नियमानुसार एथलीन पुड़िया का उपयोग किया गया है. जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने फल विक्रेताओं को कहा कि फलों को पकाने के लिए किसी भी हाल में प्रतिबंधित कार्बाइड का प्रयोग नहीं करें. पकड़े जाने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने सभी फल विक्रेताओं को 14 दिनों के अंदर फूड लाइसेंस लेने का निर्देश दिया. सभी मिष्ठान भंडारों, फूड स्टालों, रेस्टोरेंट, ठेला खोमचे वालों को स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्रियों की बिक्री करने को कहा. मौके पर एएसआई अनुरंजन कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola