जिले में गैस सिलेंडर की किल्लत पर जिला प्रशासन गंभीर

Updated:
विज्ञापन
जिले में गैस सिलेंडर की किल्लत पर जिला प्रशासन गंभीर

गैस सिलेंडर की किल्लत नहीं हो, आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त रखें : डीसी

विज्ञापन

गैस सिलेंडर की किल्लत नहीं हो, आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त रखें : डीसी कोडरमा बाजार. जिले में गैस सिलेंडर की किल्लत मामले पर उपायुक्त ऋतुराज ने गंभीरता दिखाते हुए शुक्रवार को विभिन्न गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया. डीसी ने बैठक में शामिल गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों को कहा कि किसी भी हाल में जिले में गैस सिलेंडर की किल्लत नहीं हो, व्यवस्था ऐसी रखें कि जिलेवासियों को निर्बाध रूप से गैस सिलेंडर समय पर उपलब्ध हो. उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर की सप्लाई और डिमांड से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को व्यवस्थित और दुरुस्त रखा जाये, ताकि आमजनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी गैस एजेंसियों के वितरण केंद्रों पर चौकीदार की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाये. साथ ही गैस वितरण से संबंधित विवरणी कार्यालय व वाहनों पर स्पष्ट रूप से चिपकाई जाये, ताकि उपभोक्ताओं को आवश्यक जानकारी मिल सके. गैस एजेंसियां गैस वितरण से संबंधित सभी नियमों का पालन करने के लिए जागरूकता पोस्टर अपने-अपने केंद्रों पर लगायें. उन्होंने जिले के लोगों से कहा कि अपने मोबाइल से ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करें, गैस सिलेंडर पहले की तरह होम डिलीवरी की जायेगी. मौके पर डीएसओ प्रदीप कुमार शुक्ला, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रिंस गोडविन कुजूर, विभिन्न गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola