मारवाड़ी युवा मंच की बैठक में सम्मान समारोह की तैयारी पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन
मारवाड़ी युवा मंच की बैठक में सम्मान समारोह की तैयारी पर चर्चा

मारवाड़ी युवा मंच तिलैया शाखा की बैठक बुलायी गयी.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया़ मारवाड़ी युवा मंच तिलैया शाखा की बैठक बुलायी गयी. इसमें नव निर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों के सम्मान समारोह की तैयारी को लेकर चर्चा की गयी. बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष राहुल जैन ने की. इस दौरान 15 मार्च को होने वाले सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गयी और सदस्यों को जिम्मेदारी दी गयी. पीयूष काशलिवाल, ईशान जैन, अंकित खेतान, कुशल अग्रवाल को परियोजना निदेशक बनाया गया है. वहीं कार्यक्रम के मार्गदर्शन और समन्वय की जिम्मेदारी रितेश दुग्गड, संजय ठोल्या, संजय अग्रवाल, शैलेश दारुका, अभिषेक सिंघल, अरविंद चौधरी को सौंपी गयी. बैठक में मारवाड़ी समाज से नव निर्वाचित महिला वार्ड पार्षद चंदा शर्मा एवं पिंकी जैन को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया. इसके अतिरिक्त 29 मार्च को जमशेदपुर में होने वाले मारवाड़ी युवा मंच झारखंड के लघु अधिवेशन में शाखा की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई. मौके पर शिवेश पचीसिया, शुभम चौधरी, राज पचीसिया, अंकित केडिया, अतुल खेतान, महावीर खेतान, अजय शर्मा, प्रतीक संघई, अर्जुन संघई, ऋषभ पहाड़िया, चंद्रशेखर जोशी आदि मौजूद थे.

मनरेगा कर्मियों की सांकेतिक हड़ताल

डोमचांच. मनरेगा कर्मचारी संघ कोडरमा के तत्वावधान में मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर हैं. मनरेगा कर्मचारियों ने कहा कि अगर मांगें नहीं मानी गयी, तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. सांकेतिक हड़ताल में विभूति भूषण सिंह, सकलदेव यादव, अनूप कुमार, अब्दुल जब्बार, मनोज कुमार पंकज, सत्येंद्र कुमार, नारायण राम, सुरेश कुमार यादव, रघुनाथ दास, प्रदीप कुमार, जेवियर लकड़ा, बसंत कुमार शर्मा, रविकांत रवि, अमित कुमार, राहुल कुमार, नीरज कुमार, सत्यवान कुमार आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola