सड़क पर बह रहा है गंदा पानी, राहगीर परेशान

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
सड़क पर बह रहा है गंदा पानी, राहगीर परेशान

नगर पंचायत वार्ड नंबर 14 के लोग नारकीय जीवन जीने को विवश हैं. मुख्य सड़क पर हर समय गंदा पानी बहने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है.

विज्ञापन

डोमचांच. नगर पंचायत वार्ड नंबर 14 के लोग नारकीय जीवन जीने को विवश हैं. मुख्य सड़क पर हर समय गंदा पानी बहने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. सड़क पर हमेशा कीचड़ बना रहता है. महेशपुर मसमोहन रोड पर नाली निर्माण नहीं होने से रोड पर गंदा पानी बहता रहता है. महेशपुर मसमोहना पथ पर रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है. इस मार्ग से लोग पैदल पूजा करने चंचल धाम और हाट बाजार करने जाते हैं. कई धार्मिक स्थल व व्यावसायिक प्रतिष्ठान इसी पथ पर स्थित है. सड़क पर गंदा पानी बहने से लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है. खासकर छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल आवागमन में दिक्कत होती है. स्थानीय लोगों का मांग है की नाली का निर्माण किया जाए ताकि गंदा पानी रोड पर ना बहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola