ePaper

दोमुहानी धाम मंदिर में स्नानागार व शौचालय निर्माण की मांग

Updated at : 25 Jul 2025 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
दोमुहानी धाम मंदिर में स्नानागार व शौचालय निर्माण की मांग

पुतो गांव स्थित धार्मिक स्थल दोमुहानी बैकुंठधाम मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है.

विज्ञापन

चंदवारा. पुतो गांव स्थित धार्मिक स्थल दोमुहानी बैकुंठधाम मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है. मंदिर धार्मिक आस्था का केंद्र बन चुका है. यहां झारखंड सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिवर्ष पहुंचते हैं. हाल ही में मंदिर परिसर का दौरा करने पहुंचे हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और बरही विधायक मनोज यादव ने श्रद्धालुओं को होनेवाली मूलभूत समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त से स्नानागार एवं शौचालय निर्माण की मांग की. जनप्रतिनिधियों ने कहा कि दोमुहानी बैकुंठ धाम न केवल स्थानीय लोगों की आस्था का केंद्र, बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी संभावनाओं वाला स्थान है. श्रद्धालुओं को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola