डीसी ने किया निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

डीसी ऋतुराज ने शनिवार को करमा में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया.
कोडरमा. डीसी ऋतुराज ने शनिवार को करमा में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया. डीसी ने कॉलेज के प्रस्तावित निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की. उन्होंने परिसर में प्रवेशद्वार एवं निकासी की व्यवस्था, भवन निर्माण, चारदीवारी तथा सभी श्रेणियों के भवन के निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता की जानकारी ली. मौके पर अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के कार्यपालक अभियंता अमित कुमार, अंचल अधिकारी कोडरमा रविभूषण प्रसाद आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




