रंगारंग कार्यक्रम के बीच मना डीएवी का पांचवां वार्षिकोत्सव

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 08 Feb 2026 8:29 PM

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीत, नृत्य एवं नाटक आदि प्रस्तुत किये.

विज्ञापन

डोमचांच. बंगाईकला में संचालित डीएवी पब्लिक स्कूल का पांचवां वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर जिप अध्यक्ष रामधन यादव, प्रमुख सत्यनारायण यादव व अन्य मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीत, नृत्य एवं नाटक आदि प्रस्तुत किये. जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने स्कूल की सराहना की. कहा कि यह विद्यालय क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगा रहा है. यहां के बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ कुछ सीखने की ललक दिखती है. प्रमुख सत्यनारायण यादव ने छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया. अतिथियों के साथ विद्यालय के निदेशक सुनील कुमार, दिलीप यादव व प्राचार्य रंजीत कुमार ने कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया. मौके पर शांति देवी, उर्मिला देवी, समाजसेवी कामाख्या नारायण सिंह रंजीत सिंह, विवेक इन्द्र गुरु, विकास सिंह, गगन दास, रामस्वरूप यादव, संतोष सिंह, बसंत वर्मा, पंकज कंधवे, सद्दाम खान, मंटू यादव, मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव, संजना कुमारी, बनवारी यादव, राजेश राणा के अलावा विद्यालय के एकेडमिक इंचार्ज अंजनी सिंह, गणेश गोश्वामी, राज कुमार, राजदीप दास, श्रवण यादव, अनुज मेहता, इंद्रेश कुमार, रोहित शर्मा, खुशबू बर्णवाल, प्रियंका भारती, प्रीति सिन्हा, कविता सिंह, बुलबुल सिन्हा, रानी कुमारी, हनी कुमारी, शिवानी कुमारी, दीप्ति बर्णवाल, सपना यादव, सबाना परवीन सहित मौजूद थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola