ePaper

कार के धक्के से साइकिल सवार की मौत

Updated at : 30 Jan 2025 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
कार के धक्के से साइकिल सवार की मौत

सुभाष चौक के समीप गुरुवार शाम एक कार ने साइकिल सवार को धक्का मार दिया. हादसे में साइकिल सवार गुमो निवासी 25 वर्षीय रकीब अहमद 25 वर्ष (पिता मुमताज आलम) घायल हो गया़ बाद में अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. सुभाष चौक के समीप गुरुवार शाम एक कार ने साइकिल सवार को धक्का मार दिया. हादसे में साइकिल सवार गुमो निवासी 25 वर्षीय रकीब अहमद 25 वर्ष (पिता मुमताज आलम) घायल हो गया़ बाद में अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार रकीब साइकिल से अपने घर जा रहा था़ इसी दौरान सुभाष चौक के समीप कार (जेएच-02बीआर-5962) ने उसे अपनी चपेट में ले लिया़ मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. लोगों ने बताया कि इसी कार चालक ने चंदवारा के पास धक्का मारा था. इसके बाद यहां पर साइकिल सवार को टक्कर मार दी़ चालक नशे में धुत था. तिलैया पुलिस चालक की मेडिकल जांच कराने की तैयारी में थी़

डोमचांच में हादसा, युवा व्यवसायी की मौत

डोमचांच. थाना क्षेत्र के कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग स्थित बैंक के समीप बुधवार देर शाम बोलेरो की चपेट में आने से युवा व्यवसायी की मौत हो गयी. मृतक की पहचान 36 वर्षीय अनुज कुमार (पिता स्व़ सज्जन अग्रवाल) के रूप में हुई. बताया जाता है कि अनुज घर से अपनी दुकान जा रहा था़ इसी दौरान बोलेरो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया़ हादसे में गंभीर रूप से घायल अनुज को इलाज के लिए रांची ले जाया गया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. घटना पास के सीसीटीवी में कैद हो गयी है.

अनियंत्रित ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त

मरकच्चो. नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग सिंघपुर के समीप बुधवार देर रात एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जानकारी अनुसार उक्त ट्रेलर डोमचांच से नवलशाही की ओर जा रहा था. इसी क्रम में सिंघपुर पुल के समीप ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घटना में चालक बाल-बाल बच गया. बताया गया कि चालक के नशे में धुत रहने के कारण घटना हुई है. पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है.

पिकअप वैन के धक्के से रेलवे फाटक टूटा

जयनगर. धनबाद-गया रेलखंड के परसाबाद स्टेशन के समीप गुरुवार शाम चार बजे एक पिकअप वैन रेलवे फाटक से टकरा गयी. वैन के धक्के से रेलवे का फाटक टूट गया. हादसे के बाद चालक वैन लेकर फरार हो गया. फाटक टूटने से वहां एक घंटे तक जाम लगा रहा. गेटमैन अशोक कुमार ने रेलवे स्टेशन प्रबंधक और आरपीएफ को घटना की सूचना दी. आरपीएफ व रेलवे मिस्त्री ने कड़ी मशक्कत के बाद टूटे गेट को हटाया. गेटमैन के अनुसार फाटक तोड़नेवाली पिकअप वैन का नंबर जेएच02बीआर-8263 है, जो तेतरौन की ओर से आ रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola