ePaper

धर्म एवं आध्यात्म भगवत प्राप्ति का एक मात्र मार्ग है : शंकराचार्य

Updated at : 25 Feb 2026 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
धर्म एवं आध्यात्म भगवत प्राप्ति का एक मात्र मार्ग है : शंकराचार्य

भगवत प्राप्ति का एकमात्र मार्ग धर्म एवं अध्यात्म में है, लोगों को धर्म से जुड़कर रहना चाहिए, धर्म करने से धन में वृद्धि होती है

विज्ञापन

बेरोगाई यज्ञ के प्रवचन में उमडी भीड़ प्रतिनिधिजयनगर. भगवत प्राप्ति का एकमात्र मार्ग धर्म एवं अध्यात्म में है, लोगों को धर्म से जुड़कर रहना चाहिए, धर्म करने से धन में वृद्धि होती है. उक्त बातें मेरू पीठाधीश्वर सरस्वती नागेंद्र आनंद जी महाराज ने बेरोगाई में हो रहे 108 श्री चंडी सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में प्रवचन करने के दौरान कही. उन्होंने कहा कि 19 फरवरी से हो रहे इस प्रवचन में 24 फरवरी के रात को बनारस से स्वामी नागेंद्र आनंद जी महाराज का आगमन हुआ था, जिनका स्वागत मंच पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष रामजी प्रसाद यादव ,सचिव रामजतन यादव सहित यज्ञसमिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यों के द्वारा अंग वस्त्र देकर किया गया. सैंकड़ों की संख्या में लोग शंकराचार्य जी महाराज को सुनने के लिए प्रवचन पंडाल में एकत्रित हुए थे, जहां लोगों ने नागेंद्र आनंद जी महाराज के मुखारविंद से अमृत्तुल्य प्रवचनों को सुना. मंच पर दिखा दिव्य गंगा आरती का मनोहर दृश्य यज्ञ समिति के द्वारा गंगा आरती का भी आयोजन किया गया. जिसके लिए बनारस से आरती की सारी सामग्री एवं विप्र जनों को बुलाया गया था. आरती के दौरान बनारस से आये विद्वानों ने गंगा आरती का दिव्य एवं मनोहर दृश्य प्रस्तुत किया. गंगा आरती के दौरान मंत्र एवं आकर्षक ढंग से प्रस्तुत को देखकर सभी दंग रह गये. जिसे देख और सुनकर लोग अपने आप को सनातन के प्रति जुड़ते नजर आये. प्रत्येक दिन शाम के समय बनारस के गंगा घाट में गंगा आरती का आयोजन किया जाता है, इसके अनुरूप ही यज्ञ समिति के द्वारा प्रवचन मंच पर गंगा आरती का प्रस्तुति करवाया गया जिसे दर्शकों ने काफी सराहा.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola