भाकपा माले ने दिया प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 11 Nov 2025 8:53 PM

विज्ञापन

भाकपा माले ने अपनी मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया.

विज्ञापन

जयनगर. भाकपा माले ने अपनी मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. धरना के पूर्व पेठियाबागी से जुलूस निकाला गया. अध्यक्षता भाकपा अंचल सचिव बीरेंद्र यादव ने की, संचालन माले प्रखंड सचिव मुन्ना यादव ने किया. धरना में भाकपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य सह जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि प्रखंड व अंचल में भ्रष्टाचार चरम पर है. सीओ-बीडीओ मनमानी कर रहे हैं. गैरमजरुआ जमीन को रैयती मान्यता देते हुए सरकारी रसीद निर्गत नहीं किया जा रहा है. दाखिल खारिज ऑनलाइन नहीं हो रहा है. माले नेता मो इब्राहिम नहीं ने कहा भ्रष्टाचार को देखनेवाला कोई नहीं है. सांसद- विधायक भी प्रशासन को काबू नहीं कर पा रहे हैं. एक्टू जिला सचिव विजय पासवान ने कहा कि किसानों को जमीन ऑनलाइन दाखिल खारिज के लिए महीनों चक्कर काटना पड़ रहा है. भाकपा अंचल सचिव बीरेंद्र यादव ने कहा कि बालू की लूट मची है, इस पर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है. एटक प्रदेश उपाध्यक्ष सोनिया देवी ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना की राशि वितरण में सरकार द्वारा असमानता बरती जा रही है. इस दौरान 17 सूत्री मांगों को रखा गया. धरना को भाकपा जिला मंत्री अर्जुन यादव, महेश सिंह, मुन्ना यादव, अशोक यादव, राजेंद्र राम आदि ने संबोधित किया. मौके पर कामेश्वर पंडित, विनोद पासवान, काली सिंह, राजेंद्र रजक, संदीप पांडेय, योगेश्वर यादव, भोला यादव, ब्रह्मदेव राणा, उमा देवी, रमेश यादव, भोला रजक सहित भारी संख्या में वाम दलों के कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola