अमावस्या पर गौशाला में गौ एवं जन सेवा कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन
अमावस्या पर गौशाला में गौ एवं जन सेवा कार्यक्रम

गौशाला में निरंतर सेवा दे रहे सेवकों एवं सेवा कर्मियों के बीच अल्पाहार का वितरण किया गया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. प्रेरणा शाखा द्वारा अमावस्या के पावन अवसर पर गौशाला में गौ सेवा एवं जन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. गौ सेवा के अंतर्गत गौ माताओं को 100 किलो तरबूज, 20 किलो गुड़, रोटियां एवं 10 किलो खीरा खिलाकर सेवा की गयी. जन सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत गौशाला में निरंतर सेवा दे रहे सेवकों एवं सेवा कर्मियों के बीच अल्पाहार का वितरण किया गया. मौके पर शाखा अध्यक्षा आकृति चौधरी ने कहा कि सेवा ही संगठन की वास्तविक पहचान है. गौ सेवा एवं जन सेवा जैसे कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं संवेदनशीलता का संचार करते हैं. मौके पर सचिव प्रिया अग्रवाल, सह सचिव दीपा गुप्ता, गौ सेवा कन्वीनर शालू चौधरी, सारिका लड्ढा, नेहा हिसारिया, प्रीति गुटगुटिया, रश्मि गुटगुटिया, श्वेता गुटगुटिया, नेहा जैन, बीणा जैन, श्रेया केड़िया आदि मौजूद थीं.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola