मनरेगा मजदूरों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस : प्रकाश
Published by : VIKASH NATH Updated At : 18 Mar 2026 6:40 PM
मरकच्चो स्टेडियम में प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मनरेगा बचाओ संग्राम ब्लॉक जनसंवाद सह बीएलए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
मनरेगा बचाओ संग्राम ब्लॉक जनसंवाद सह बीएलए प्रशिक्षण कार्यक्रम मरकच्चो. मरकच्चो स्टेडियम में प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मनरेगा बचाओ संग्राम ब्लॉक जनसंवाद सह बीएलए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मजदूरों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन से की. इस दौरान मनरेगा योजना को पूर्व की भांति बहाल करो, मजदूरों का शोषण बंद करो, मनरेगा हक है हमारा जैसे नारे लगाये गये. मुख्य अतिथि कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि मनरेगा बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के सपनों और कांग्रेस की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जिसने ग्रामीण भारत को आर्थिक सुरक्षा दी. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार बजट में कटौती और जटिल नियमों के जरिये इस योजना को कमजोर कर रही है. कांग्रेस पार्टी मजदूरों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी और सड़क से सदन तक इस हक की लड़ाई लड़ेगी. कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद कासिम ने की और संचालन एम चंद्रा ने किया. बूथ लेवल एजेंटों को चुनाव और मतदाता सूची से संबंधित तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया. प्रकाश रजक ने कार्यकर्ताओं से हर बूथ पर मुस्तैद रहने और कांग्रेस की न्यायकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. इस अवसर पर हिमांशु कुमार, अजय कृष्ण, आनंद मेहता, प्रदीप राम, संजय वर्मा, रामचंद्र गोस्वामी, मोनाल कुमार सिन्हा, गुलाबचंद, विनोद दास सहित कई नेताओं ने संबोधित किया. बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे, जिनमें बैजनाथ रजक, कैलाश राम, सचिन पंडित, सिकंदर गोस्वामी, जावेद खान, मुन्नी देवी, मंदोदरी देवी, उमा देवी, यशोदा देवी, रेखा देवी, मंजू देवी, कौशल्या देवी, सरस्वती देवी, गुड़िया देवी, पार्वती देवी आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










