ऐश ढुलाई पर कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
ऐश ढुलाई पर कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोडरमा में कांग्रेस की बैठक

विज्ञापन

कोडरमा में कांग्रेस की बैठक कोडरमा. कांग्रेस जिला कमेटी की बैठक परिसदन में हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने की. बैठक में नये पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र देकर उनका स्वागत किया गया. जिलाध्यक्ष श्री रजक ने कहा कि केटीपीएस से ऐश की खुले आम ढुलाई हो रही है, जिससे झुमरी तिलैया व कोडरमा के लोगों को स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ रहा है. उड़ता ऐश आम जनता के लिए खतरा बन चुका है. बार-बार शिकायत के बाद भी जिला प्रशासन की निष्क्रियता दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में शीघ्र ही उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की जायेगी. यदि प्रशासन द्वारा उचित कदम नहीं उठाया गया, तो जन आंदोलन होगा. जिला उपाध्यक्ष आनंद कुमार मेहता ने कहा कि जिले में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करेंगे और युवाओं को पार्टी में प्राथमिकता देकर नयी ऊर्जा के साथ आगे बढेंगे. बैठक में जिला महासचिव संतोष कुशवाहा, जिला सचिव वसी अहमद, सरस कुमार, बबलू कुमार, नगर अध्यक्ष राजीव सिंह, बबलू तिवारी, राजनीतिक पासवान, असगर अली, जुबैर खान, राजेंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद थे. ———–

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola