सामाजिक ताने-बाने को नष्ट करने पर तुली है कांग्रेस : अन्नपूर्णा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Apr 2024 9:28 PM

विज्ञापन

अन्नपूर्णा देवी ने बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधा

विज्ञापन

कोडरमा. केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री, सांसद सह कोडरमा लोकसभा सीट से भाजपा की घोषित प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधा. चाराडीह स्थित आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि अपनी पुरानी लीक पर चलते हुए कांग्रेस ने सत्ता में आने पर संपत्ति पुनर्वितरण की बात कही है, जो देश के लिए घातक है. कांग्रेस का कहना है कि वो इनहेरिटेंस टैक्स लगायेगी, माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगायेगी़ आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते हैं, वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी़ यानी साफ है कि कांग्रेस का पंजा वो भी आपसे लूट लेगा़ कांग्रेस एक तरह से भारत के सामाजिक ताने-बाने को नष्ट करने पर तुली हुई है़ उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के उद्यमियों को ज्यादा से ज्यादा कमा कर राष्ट्रीय उत्पादकता और राष्ट्रीय आय बढ़ाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस कमाने वालों को तकलीफ और मुफ्तखोरों को इनाम देना चाहती है़ कांग्रेस के मंसूबे पूरे हुए, तो उद्यमी कमाने से डरेगा, देश की उत्पादकता गर्त में जायेगी़ कांग्रेस का इरादा आम आदमी की पुश्तैनी आय और संपत्ति पर भी भारी करारोपण का है़ 60 के दशक से कांग्रेस ने तुष्टीकरण की राजनीति को चुनाव जीतने का हथियार बनाया़ अब कांग्रेस फिर से एक बार तुष्टीकरण के आधार पर आगे बढ़ना चाहती है़ राहुल गांधी ने भी महाराष्ट्र में हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कहा कि किसके पास कितनी संपत्ति है, इसके लिए एक व्यापक आर्थिक, वित्तीय और संस्थागत सर्वेक्षण किया जायेगा़ स्पष्ट है कि कांग्रेस हमारी संपत्ति, गरीबों और हाशिये पर पड़े लोगों, एससी, एसटी की संपत्ति, महिलाओं की बचत को छीनना चाहती है और इसे विशेष रूप से अल्पसंख्यकों के बीच पुनर्वितरित करना चाहती है. कांग्रेस का इरादा लोगों की कमाने की आदत को हतोत्साहित करना है़ कांग्रेस को चुनाव में करारा जवाब मिलने वाला है़ प्रेस वार्ता में कोडरमा लोकसभा संयोजक रामचंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, सुरेश यादव, मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, मनोज कुमार झुन्नु, जिला महामंत्री शिवेंद्र नारायण सिन्हा, कोडरमा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह, नरेंद्र पाल, राजकिशोर प्रसाद, दिनेश्वर प्रसाद, कृष्णा ब्रहपुरिया व अन्य उपस्थित थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola