डुमरडीहा प्लस टू विद्यालय में वार्षिक महोत्सव पर रंगारंग कार्यक्रम

Published by : VIKASH NATH Updated At : 21 Jan 2026 6:50 PM

विज्ञापन

पीएम श्री राजकीय उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय डुमरडीहा में वार्षिक महोत्सव पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

. प्रतिनिधि कोडरमा. पीएम श्री राजकीय उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय डुमरडीहा में वार्षिक महोत्सव पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कोडरमा प्रमुख सुषमा कुमारी, विशिष्ट अतिथि उप प्रमुख बासुदेव यादव, जिप सदस्य लक्ष्मण यादव, डायट प्राचार्य सरिता कुमारी, मुखिया कन्हाय यादव आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ सतीश कुमार वर्मा ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद कुमार यादव ने की. विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने लोकनृत्य, देशभक्ति गीत, एकांकी और समूह नृत्य जैसी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया. विद्यार्थियों द्वारा दिये गये विचारोत्तेजक भाषणों में शिक्षा का महत्व, अनुशासन, सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार और सशक्त भारत का सपना स्पष्ट रूप से झलका. अपने अध्यक्षीय संबोधन में विनोद कुमार यादव ने कहा कि विद्यालय केवल पुस्तकीय ज्ञान देने का स्थान नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की प्रयोगशाला है. उन्होंने ग्रामीण प्रतिभाओं की सराहना करते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर ये बच्चे किसी भी मंच पर अपनी पहचान बना सकते हैं. मुख्य अतिथि सुषमा कुमारी ने कहा कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन की सबसे मजबूत नींव है, पीएम श्री योजना के तहत विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें. उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम का मंत्र दिया. अन्य अतिथियों ने भी विद्यालय परिवार के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा, खेल और संस्कृति तीनों क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. समारोह के दौरान राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों के चेहरे पर आत्मविश्वास और खुशी साफ झलक उठी. कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया. मौके पर शिक्षक, अभिभावक व बच्चे मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola