ढिबरा ढो रही सिटी राइड बस जब्त, सीमेंट के 50 से अधिक बोरा में भरा था ढिबरा
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Aug 2021 12:48 PM
अवैध रूप से ढिबरा ढो रहे एक सिटी राइड बस को किया गया जब्त. सिटी राइड बस (जेएच12बी-3562) से अवैध रूप से ढिबरा ढोने का काम किया जाता है. ढिबरा लेकर बस डोमचांच की ओर से गिरिडीह की जाती है.
मरकच्चो : मरकच्चो पुलिस ने थाना क्षेत्र के कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित बरियारडीह चौक के समीप से अवैध रूप से ढिबरा ढो रहे एक सिटी राइड बस को जब्त किया है. मामला शुक्रवार की सुबह का है. थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी की उक्त मार्ग से एक सिटी राइड बस (जेएच12बी-3562) से अवैध रूप से ढिबरा ढोने का काम किया जाता है. ढिबरा लेकर बस डोमचांच की ओर से गिरिडीह की जाती है.
सूचना मिलने पर पुलिस शुक्रवार की सुबह उक्त मार्ग पर पहले से ही तैनात थी. जैसे ही सिटी राइड बस बरियारडीह चौक के समीप पहुंची, पुलिस ने बस रोकने का इशारा किया. बस की जांच की गयी, तो पाया गया कि बस में चार पांच यात्री के अलावा बस के अंदर व बस की छत पर 50 से अधिक सीमेंट का बोरा है, जिसमें ढिबरा भरा हुआ है. पुलिस ने ढिबरा समेत बस को जब्त कर लिया और बस को थाना ले आयी. पुलिस ने बताया कि डोमचांच स्थित एक मकान से ढिबरा उठा कर गिरिडीह के लिए ले जाया जा रहा था. उक्त ढिबरा डोमचांच निवासी अजय कृष्ण का बताया जा रहा है.
पुलिस ने अग्रेतर कार्रवाई के लिए वन विभाग के पदाधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है. समाचार लिखे जाने तक किसी तरह का मामला दर्ज नहीं किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










