उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैलाश राय स्कूल के बच्चे सम्मानित

कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में मेधावी छात्रों काे सम्मानित किया गया.
झुमरीतिलैया. कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में समारोह आयोजित कर मेधावी छात्रों काे सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष नारायण सिंह, सचिव अनुराग सिंह, उपाध्यक्ष अरविंद चौधरी, प्राचार्य आनंद मोहन ने किया. कार्यक्रम में वर्ग 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया. वर्ग 12वीं में सौम्या सागर का प्रदर्शन विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ रहा. वहीं वर्ग दशम की परीक्षा में जीत रंजन ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. अतिथियों का परिचय प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने कराया. कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव अनुराग सिंह ने कहा कि मेहनत का फल मीठा होता है और हमारे जिन विद्यार्थियों ने इसे आत्मसात किया, आज वे सम्मानित हो रहे हैं. परीक्षा परिणाम की घोषणा परीक्षा प्रमुख प्रदीप कुमार ने की. प्राचार्य आनंद मोहन ने कहा कि ये विद्यार्थी हमारे गर्व हैं, जिन्होंने हमें आज गौरवान्वित होने का मौका दिया है. अध्यक्ष नारायण सिंह ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मौके पर विद्यालय के आचार्य रामानुज पांडेय, उमाशंकर कुमार, विजय कुमार मिश्रा, वीरेंद्र मिश्रा, संजय महतो, दीपक विश्वकर्मा, सुनील कुमार, पवन शर्मा, कुमार मुरलीधर, चंद्रशेखर कुमार, संजय सिंह, विक्रम कुमार, धीरज पांडेय, जितेश महतो, रंजीत कुमार, किशोर प्रसाद यादव, वीरेंद्र प्रसाद, जितेश महतो, श्वेता श्रीवास्तव, शर्मिष्ठा शाहा, सोनी कुमारी, चंद्र कावेरी निहाल, रिमझिम कुमारी, मोनिका कुमारी, सोनिया आदि आदि मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन नीरज कुमार ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




