कोडरमा में केंद्रीय जीएसटी की छापेमारी, व्यापारिक जगत में मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन
झुमरीतिलैया स्थित कन्हैया कन्फेक्शनर जहां केंद्रीय जीएसटी की टीम ने छापामारी की. | Prabhat Khabar Network

झुमरीतिलैया स्थित कन्हैया कन्फेक्शनर जहां केंद्रीय जीएसटी की टीम ने छापामारी की. | Prabhat Khabar Network

कोडरमा में कन्हैया कन्फेक्शनर के ठिकानों पर डीजीजीआई की छापेमारी से हड़कंप। जीएसटी टीम दस्तावेजों की कर रही है गहन जांच, व्यापारिक जगत में मची खलबली।

विज्ञापन

कोडरमा: केंद्रीय जीएसटी की टीम ने गुरुवार को शहर के चर्चित मिठाई एवं नमकीन प्रतिष्ठान कन्हैया कन्फेक्शनर के विभिन्न ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर व्यापक जांच शुरू की. कार्रवाई के बाद पूरे शहर में दिनभर इस छापेमारी की चर्चा होती रही और व्यापारिक जगत में हड़कंप का माहौल देखा गया.

जानकारी के अनुसार, डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) की टीम करीब 11 वाहनों से जमशेदपुर से कोडरमा पहुंची. दोपहर करीब एक बजे अलग-अलग टीमों ने झंडा चौक स्थित मुख्य प्रतिष्ठान तथा प्रतिष्ठान के संचालक विकास सेठ के गोरी शंकर मोहल्ला, वार्ड संख्या-10 स्थित आवास पर एक साथ जांच शुरू की. इस दौरान अधिकारियों ने प्रतिष्ठान के बिल, खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेज, जीएसटी रिटर्न तथा अन्य वित्तीय अभिलेखों की गहन जांच की.

सूत्रों के अनुसार, टीम पुख्ता इनपुट के आधार पर कार्रवाई कर रही है और दस्तावेजों का मिलान किया जा रहा है. एक अन्य टीम के द्वारा इसी फर्म के डोमचांच स्थित प्रतिष्ठान में भी जांच की गई.

जानकारी यह भी सामने आई है कि केंद्रीय जीएसटी की अलग-अलग टीमें जिले के कुछ अन्य प्रतिष्ठानों में भी जांच कर रही हैं. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है़ देर शाम तक जांच की कार्रवाई जारी रही. समाचार लिखे जाने तक केंद्रीय जीएसटी या डीजीजीआई के किसी अधिकारी ने कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया था.

बता दें कि कन्हैया कन्फेक्शनर के प्रतिष्ठान में पहले आयकर विभाग दो बार सर्वे कर चुका है. इस बार केंद्रीय जीएसटी की छापामारी से चर्चा और बढ़ गई है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola