ePaper

शांति व सौहार्द्र के साथ मनायें होली का त्योहार : डीसी

Updated at : 25 Feb 2026 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
शांति व सौहार्द्र के साथ मनायें होली का त्योहार : डीसी

होली का पर्व शांति व आपसी सौहार्द्र के साथ मनाने को लेकर बुधवार को बिरसा सांस्कृतिक भवन में डीसी ऋतुराज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

डीसी-एसपी की अपील, अफवाहों पर न दें ध्यान, सोशल मीडिया पर रहेगी निगरानी ——————————– प्रतिनिधि, कोडरमा होली का पर्व शांति व आपसी सौहार्द्र के साथ मनाने को लेकर बुधवार को बिरसा सांस्कृतिक भवन में डीसी ऋतुराज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने अपना-अपना सुझाव रखा. बैठक में डीसी ने बताया कि होली पर्व में विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी बीडीओ-सीओ व थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं. डीसी ने शांति समिति के सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा कि नागरिक सुविधाओं से संबंधी जितने भी शिकायत व सुझाव मिले हैं उन सभी का समाधान समयबद्ध रूप से किया जायेगा. उन्होंने विशेष तौर पर युवा वर्ग को सचेत रहने की बात करते हुए कहा कि किसी भी तरह का भ्रामक खबर दूसरों को फॉर्वर्ड न करें. किसी भी स्थिति में विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न होने दें. आपसी भाईचारे एवं हर्षोल्लास के वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील करते हुए डीसी ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें, सोशल मीडिया पर किसी भी कंटेट को जिम्मेदारी एवं समझदारी से अपलोड करें. मिठाई व रंग में मिलावटखोरी पर नजर रखें उन्होंने कहा कि होली को ध्यान में रखते हुए मिठाई व रंग में मिलावटखोरी पर नकेल कसने के लिए फूड सेफ्टी ऑफिसर, अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को कार्रवाई का निर्देश दिया गया है. वहीं एसपी अनुदीप सिंह ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी. सभी संवेदनशील धार्मिक स्थलों, चौक-चौराहों को चिन्हित किया गया है जहां दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती रहेगी. किसी भी तरह से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली सूचना का प्रसार नहीं करें, 24×7 सोशल मीडिया की निगरानी की जा रही है. उन्होंने कहा कि नशापान कर वाहन चलाने वाले विशेष रूप से सचेत रहें. किसी को भी जबरदस्ती रंग नहीं लगायें, सामने वाले की भावनाओं का उचित सम्मान करते हुए त्योहार मनायें. भड़काऊ गीत नहीं बजायें. बैठक में एसडीओ ओमप्रकाश मंडल, सीएस डॉ़ अनिल कुमार, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, डीएसपी मुख्यालय रतिभान सिंह, नगर प्रशासक झुमरीतिलैया अंकित गुप्ता, नगर पंचायत कोडरमा के प्रशासक शंभू कुश्वाहा के अलावा सभी बीडीओ-सीओ, थाना प्रभारी व अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola