ePaper

भाजपा लगायेगी जीत की हैट्रिक : विधायक

Updated at : 15 May 2024 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा लगायेगी जीत की हैट्रिक : विधायक

भाजपा की बैठक पिपचो चुनाव कार्यालय में हुई़

विज्ञापन

जयनगर. भाजपा की बैठक पिपचो स्थित चुनाव कार्यालय में हुई़ अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय कुमार राणा ने की. मौके पर विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि जन सहयोग से भाजपा कोडरमा लोकसभा क्षेत्र व देश की राजनीति में हैट्रिक लगायेगी. जनता का स्नेह, प्यार व आशीर्वाद भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी को मिल रहा है़ उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जायें और केंद्र सरकार की उपलब्धियों से जनता काे अवगत करायें. देश के समग्र विकास के लिए पुन: एक बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है. श्री यादव ने कहा कि 16 मई को पिपचो में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की चुनावी सभा है, इसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हो, इसे सुनिश्चित करें. मौके पर विधानसभा सह संयोजक सह जिप सदस्य केदारनाथ यादव, जिला मंत्री सुधीर सिंह, मंडल महामंत्री महेश रजक, पूर्व उप प्रमुख जयप्रकाश राम, सेवानिवृत्त डीएसपी रामशरण यादव, प्रदीप साव, विजय पंडित, अरुण कुमार राणा, जयनगर मंडल अध्यक्ष रामदेव मोदी, महामंत्री यमुना यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola