खड़े ट्रक से टकरायी बाइक, चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन
खड़े ट्रक से टकरायी बाइक, चालक की मौत

बाइक से डोमचांच स्थित अपने रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने जा रहे थे.

विज्ञापन

: युवक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था

मरकच्चो. नवलशाही थाना क्षेत्र के कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित मारुति चौक के समीप खड़े ट्रक से एक बाइक टकरा गयी. इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. मृतक क़ी पहचान मरकच्चो थाना क्षेत्र के बरवाडीह निवासी 32 वर्षीय संतोष राम के रूप में क़ी गयी है. घटना गुरुवार देर रात की है. जानकारी के अनुसार, संतोष बाइक से डोमचांच स्थित अपने रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान मारुति चौक के समीप सड़क पर खराब होकर खड़े ट्रक से बाइक टकरा गयी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया गया कि ट्रक की कोई भी लाइट नहीं जल रही थी. स्थानीय लोगों ने घायल संतोष को सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. नवलशाही पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. संतोष मजदूरी कर अपना घर चलाते थे, उनकी दो बेटियां और एक बेटा है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है.

जयंती पर याद किये गये रवींद्र नाथ टैगोर

कोडरमा. डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरीतिलैया में रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती मनायी गयी. शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धा के फूल चढ़ाये. बच्चों ने इस अवसर पर कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये. सौहार्द्र सरकार ने बांग्ला में कविता प्रस्तुत की. अरिजीत विश्वास एवं देबार्घ्य मंडल बांग्ला में युगल गीत गाकर रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती पर चार चांद लगाया. कृतिका देबनाथ ने अंग्रेजी में टैगोर की जीवनी पर प्रकाश डाला. आकृति सिंह ने प्रश्नोत्तरी द्वारा सभी को नवीनतम जानकारी दी. उन्होंने कहा कि रवींद्र नाथ टैगोर द्वारा लिखित राष्ट्रगान पूरे देश के लिए गौरव एवं सम्मान की बात है. वह एक महान साहित्यकार, कलाकार, दार्शनिक, कवि, लेखक एवं समाज सुधारक थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक उज्जल घोष, लक्ष्मी गुप्ता, चांदनी दुबे, जीएस पात्रो का योगदान सराहनीय रहा. संचालन सीसीए इंचार्ज पीवी खड़ंगा ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola