भजन गायक नंदकिशोर शर्मा नहीं रहें, शोक

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Mar 2024 8:22 PM

विज्ञापन

सामाजिक एवं धार्मिक संगठन के लोगों ने संवेदना प्रकट की है़

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. शहर के सुप्रसिद्ध भजन गायक व व्यवसायी 72 वर्षीय नंदकिशोर शर्मा का निधन राजगढ़िया रोड स्थित उनके आवास पर हृदय गति रुक जाने से हो गया़ उनके निधन पर शहर के कई सामाजिक एवं धार्मिक संगठन के लोगों ने संवेदना प्रकट की है़ साथ ही कहा है कि एक सच्चे समाजसेवी एवं भजन गायक को समाज ने खो दिया है़ इधर, नंदकिशोर शर्मा के निधन पर श्याम शरण में आ जा रे द्वारा आयोजित होने वाली निशान पदयात्रा कार्यक्रम को शुक्रवार को स्थगित कर दिया गया़ निशान पदयात्रा अब शनिवार को सुबह सात बजे काली मंदिर से निकलेगी़ उल्लेखनीय है कि नंदकिशोर शर्मा मारवाड़ी समाज के पूर्व अध्यक्ष आशीष शर्मा के पिता थे़ वे अपने पीछे तीन पुत्र, दो पुत्रियों समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं. उनकी अंतिम यात्रा में श्याम शरण में आ जा रे, श्याम मित्र मंडल, हनुमान संकीर्तन मंडल, मारवाड़ी युवा मंच, मारवाड़ी ब्राह्मण समाज के अलावा कई सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए. शोक प्रकट करने वालों में डॉ अभिजीत राय, डॉ नम्रता प्रिया, शिल्पी काजल, विवेक सहल, संजय शारदा, पप्पू सिंह, अरविंद चौधरी, चंद्रशेखर जोशी, विकास वैश्खियार, आयुष पोद्दार, मुन्ना सुल्तानिया, विनोद पिलानिया, अनूप जोशी, संजय अग्रवाल, दीपक गोयल, प्रदीप सुरेलिया, वीरेंद्र सिंह, संजय शर्मा, मनोज जोशी, गिरधारी सोमानी, अंश जोशी, मनोज पिलानिया, रवि दाहिमा, रणधीर कापसिमें आदि शामिल हैं

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola