थाना में बहू के साथ मारपीट, पुलिस से भी उलझे, दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
थाना में बहू के साथ मारपीट, पुलिस से भी उलझे, दो गिरफ्तार

तिलैया थाना में हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला व उसकी बेटी को भेजा गया जेल

विज्ञापन

: तिलैया थाना में हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला व उसकी बेटी को भेजा गया जेल झुमरीतिलैया. तिलैया थाना में शुक्रवार की देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. अपने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस से फरियाद लगाने पहुंची महिला के साथ उसकी सास व ननद ने पुलिस की मौजूदगी में ही मारपीट की. यही नहीं, आरोपी सास व ननद पुलिस पदाधिकारी से भी उलझ पड़ी. दोनों ने पुलिस पदाधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार किया. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों को जेल भेज दिया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में सीडी कॉलोनी निवासी सरोजनी देवी व गरिमा राज शामिल हैं. जानकारी के अनुसार सरोजनी देवी की बहू किरण कुमारी शुक्रवार शाम को अपनी मां के साथ थाना पहुंची और आवेदन देकर अपने ससुराल वालों खासकर सास व ननद के विरुद्ध प्रताड़ना की शिकायत की. इसी बीच किरण की सास सरोजनी देवी व ननद गरिमा राज भी थाना पहुंच गयीं और बातचीत के क्रम में यहीं पर किरण के साथ मारपीट कर दी. पुलिस पदाधिकारी ने बीच बचाव का प्रयास किया, तो दोनों पुलिस से भी भिड़ गयीं. पदाधिकारी से अभद्र व्यवहार किया़ ऐसे में पुलिस ने इन दोनों के विरुद्ध अलग-अलग दो केस दर्ज किया. थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पुलिस से अभद्र व्यवहार को लेकर दर्ज केस में महिला व युवती को जेल भेजा गया है.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola