उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बैंक ऑफ इंडिया को मिला सम्मान

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बैंक ऑफ इंडिया को मिला सम्मान

डीसी ऋतुराज की अध्यक्षता में शनिवार को जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की जून तिमाही की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई.

विज्ञापन

कोडरमा. डीसी ऋतुराज की अध्यक्षता में शनिवार को जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की जून तिमाही की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में सभी बैंकों के को-आर्डिनेटर मौजूद थे. एलडीएम विमलकांंत झा ने बताया कि विगत तिमाही में जिले के सभी बैंकों ने अच्छी प्रगति की है. ऋण जमा अनुपात में 60.27 प्रतिशत के साथ तो कुल कृषि क्षेत्र में 18.15 प्रतिशत के साथ कोडरमा जिला राज्य में दूसरे स्थान पर है. प्राथमिक क्षेत्र ऋण में 34.8 प्रतिशत के साथ आठठें स्थान व कुल ऋण में 34.81 प्रतिशत उपलब्धि के साथ कोडरमा पांचवें स्थान है. शिक्षा ऋण के मामले में बैंक 19.61 प्रतिशत उपलब्धि के साथ 11वें स्थान पर है. भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे तीन माह की संतृप्ति अभियान (वित्तीय समावेशन शिविर ग्राम पंचायत स्तर पर) के अंतर्गत सभी तीन मापदंडों (प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना) में जिला ने शत प्रतिशत अपना लक्ष्य हासिल कर लिया है. अटल पेंशन योजना में जिला ने लक्ष्य से तीन गुना ज्यादा की उपलब्धि हासिल की है. बैठक में किसान क्रेडिट कार्ड व प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना में धीमी प्रगति पर डीसी ने नाराजगी जतायी. डीसी ने शाखाओं में पड़े लंबित आवेदनों को जल्द निस्तारित करने का निर्देश दिया. डीसी ने अच्छा कार्य कर रहे बैंकों की सराहना की. उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया को सभी प्रारूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अग्रणी जिला प्रबंधक को मोमेंटो प्रदान किया. वित्तीय समावेशन शिविर फाइनेंशियल इंक्लूजन में रि-केवाइसी में उत्कृष्ट कार्य के लिए झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक को पुरस्कार दिया. वहीं सीएफएल इंचार्ज को वित्तीय समावेशन शिविर फाइनेंशियल इंक्लूजन में साइबर ठगों से कैसे बचा जाये, इस पर प्रोजेक्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक करने में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया. मौके पर रिजर्व बैंक के अधिकारी सोहम शोमे, डीडीएम नाबार्ड एमएम हुसैन, आजीविका संवर्धन सोसायटी से प्रकाश रंजन, जिला कृषि अधिकारी सुरेश स्वासी, जिला उद्योग विभाग से राजीव कुमार, आरसेटी के निदेशक शिशिर चोरिया, पवन कुमार, सीएफएल के इंचार्ज अमन दीप गुप्ता व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola