मौलिक अधिकारों के संरक्षण के लिए प्राधिकार संकल्पित

Updated:
विज्ञापन
मौलिक अधिकारों के संरक्षण के लिए प्राधिकार संकल्पित

कोडरमा में चलंत लोक अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर

विज्ञापन

कोडरमा में चलंत लोक अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर कोडरमा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में चलंत लोक अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन कोडरमा प्रखंड मुख्यालय में किया गया. मुख्य अतिथि प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने कहा कि समाज का कोई भी व्यक्ति साधन के अभाव में न्याय से वंचित नहीं रह सकता. लोगों के मौलिक अधिकारों के संरक्षण के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार कृत संकल्पित है. उन्होंने प्राधिकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी सुविधाओं के बारे में लोगों को बताया. उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिसके द्वारा समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर किया जा सकता है तथा जागरूकता के माध्यम से ही लोग अपने अधिकारों को प्राप्त कर सकते हैं. कोडरमा सीओ हलधर प्रसाद सेट्ठी ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा लोगों को हर प्रकार की कानूनी सहायता उपलब्ध करायी जाती है. एलएडीसीएस के अधिवक्ता नवल किशोर व राजेंद्र मंडल ने बाल विवाह, दहेज प्रताड़ना, एसिड अटैक तथा घरेलू हिंसा अधिनियम से संबंधित जानकारी दी. मध्यस्थ अंशु यामिनी ने कहा कि डायन कह कर किसी को प्रताड़ित करना कानूनन जुर्म है. उन्होंने कहा कि लड़के और लड़कियों को समान रूप से शिक्षा मिलनी चाहिए. पैनल अधिवक्ता जय गोपाल शर्मा ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मुहैया कराने में जिला विधिक सेवा प्राधिकार लाभकारी साबित होता है. मौके पर न्यायालयकर्मी संतोष कुमार सिंह, पीएलवी सुभाष मिस्त्री, मनोज कुमार, मंटू कुमार राम, सोनाली सिन्हा, रामचंद्र यादव, सुनील कुमार, प्रीति आर्या सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola