कोडरमा में अहिवरण जयंती सह परिवार मिलन समारोह

Updated:
विज्ञापन
कोडरमा में अहिवरण जयंती सह परिवार मिलन समारोह

आयोजनों से समाज की एकता को मिलता है बल : डॉ नीरा

विज्ञापन

आयोजनों से समाज की एकता को मिलता है बल : डॉ नीरा कोडरमा . वर्णवाल सेवा सदन कोडरमा में गुरुवार को नये साल पर अहिवरण जयंती सह परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक डॉ नीरा यादव, पेंशनर समाज के अध्यक्ष नारायण मोदी, समाज के अध्यक्ष निरंजन लाल, रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन अजीत वर्णवाल ने संयुक्त रूप से किया. विधायक डॉ नीरा ने नये साल की शुभकामना देते हुए ऐसे आयोजनों की सराहना की और कहा कि इससे समाज की एकता को भी बल मिलता है. पेंशनर समाज के अध्यक्ष नारायण मोदी, समाज के अध्यक्ष निरंजन लाल और रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन अजीत वर्णवाल ने समाज की एकता पर बल देते हुए सकारात्मक कार्य करने की अपील की. सतीश कुमार और अजीत वर्णवाल ने आयोजन में सहयोग देने के लिए समाज के लोगों के प्रति आभार जताया. कार्यक्रम के दौरान समाज की सीमा कुमारी, सविता वर्णवाल, ममता बसंत, सुजाता वर्णवाल, राखी देवी, रूपा वर्णवाल आदि ने शॉल देकर विधायक का स्वागत किया. इस दौरान आसनसोल से आयी टीम ने रंगारंग गीत संगीत की प्रस्तुति दी. कलाकारों में दीपक सिंह, वीणा सेनगुप्ता, पंकज, विकास कुमार, आनंद मुखर्जी की प्रस्तुतियों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया. वहीं बालिकाओं और महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ समेत अन्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में निधि वर्णवाल, अदिति वर्णवाल, रूपा वर्णवाल, अनुष्का, शिवांगी, ईशा, ऋषभ, शुभ, अनुस को पुरस्कृत किया गया. वहीं पेंशनर समाज के अध्यक्ष नारायण मोदी, रेडक्रॉस के चेयरमैन अजीत वर्णवाल, निरंजन लाल, सच्चिदानंद प्रसाद को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर सतीश कुमार दीपू, संजीव समीर, निरंजन प्रसाद, अजीत वर्णवाल, महादेव प्रसाद, शंभु वर्णवाल, आरके बसंत, राजेश भोला, राजू वर्णवाल, अमन कुमार, दीपक कुमार, सुबोध वर्णवाल, सूरज वर्णवाल, महेंद्र लाल, प्रदीप कुमार, उदय प्रकाश लाल, आदर्श कुमार, कांता लाल, रोशन वर्णवाल, रोशन रवि, महेंद्र वर्णवाल, जनार्दन, अशोक वर्णवाल, सीमा देवी, सविता देवी, सुजाता देवी, चंचला देवी, कंचन वर्णवाल, चंचला बर्णवाल, सोनाली वर्णवाल, रेखा वर्णवाल, संध्या वर्णवाल, ममता बसन्त, पूनम, अंकिता, शीतलदीप, शीनू प्रिया सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola