ePaper

भारतीय इतिहास की प्रेरणास्रोत महिला थीं अहिल्याबाई होलकर

Updated at : 28 May 2025 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय इतिहास की प्रेरणास्रोत महिला थीं अहिल्याबाई होलकर

भाजपा ने होलकर की 300वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी

विज्ञापन

आयोजन. भाजपा ने होलकर की 300वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी कोडरमा. भाजपा ने अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को स्थानीय माहुरी धर्मशाला में विचार गोष्ठी का आयोजन किया़ कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने की. संचालन जिला महामंत्री शिवेंद्र नारायण तथा विजय यादव ने संयुक्त रूप से किया़ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण ने अहिल्याबाई होलकर के त्याग, सेवा और समाज सुधार के कार्यों को याद करते हुए कहा कि वह भारतीय इतिहास की एक प्रेरणास्रोत महिला थीं, जिन्होंने नारी शक्ति और नेतृत्व का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया. 12 ज्योतिर्लिंग का पुनरुद्वार उन्हीं के द्वारा कराया गया. वह धर्म के अनुसार राज्य का संचालन करती थीं. उनका राज्य मालवा से लेकर पंजाब तक था. कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन सभी के लिए एक मिसाल है़ उन्होंने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया और अपने शासनकाल में न्याय प्रियता और विकास की नयी मिसाल कायम की़ गोष्ठी को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामचंद्र सिंह, नीतीश चंद्रवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, रमेश हर्षधर, डॉ़ बीएनपी वर्णवाल आदि ने भी संबोधित किया़ मौके पर नारायण सिंह, प्रो वीरेंद्र सिंह, ईश्वर दयाल वर्णवाल, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, देवनारायण मोदी, अनिता देवी, शशिभूषण प्रसाद, सूरज प्रताप मेहता, दिनेश सिंह, प्रभाकर लाल रावत, बासुदेव यादव, रामचंद्र राम, सुनीति सेठ, सबिता देवी, रीता लोहानी, लीना देवी, संतोषी देवी, बेबी देवी, शोभा देवी, रीना देवी, संगीता देवी, नीलम देवी, राजेंद्र सिंह, सुधीर सेठ, सुनील पंडित, महेश वर्मा, सुनील यादव, विजय राणा, द्वारिका राणा, राजकुमार यादव, नरेंद्र पाल, नवीन चौधरी, संजय शर्मा, पप्पू पांडेय, पवन सिंह, चंद्रशेखर जोशी, विनोद सिन्हा, भारत लाल पांडेय, राजेश वर्मा, रामस्वरूप यादव, रमेश यादव, बीरेन्द्र यादव ,ध्रुव कुमार, इंद्रदेव कुमार, नीरज कुमार कर्ण, सुनील बड़गवे आदि मौजूद थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola