कोडरमा होकर गुजरने वाली ट्रेनों में जोड़े जायेंगे अतिरिक्त कोच

Updated:
विज्ञापन
कोडरमा होकर गुजरने वाली ट्रेनों में जोड़े जायेंगे अतिरिक्त कोच

धनबाद, कोडरमा होकर चलने वाली सियालदह-अजमेर, कोलकाता-मदार और कोलकाता-बीकानेर प्रताप एक्सप्रेस में पूरे जनवरी अतिरिक्त कोच जोड़े जायेंगे

विज्ञापन

कोडरमा. नयी दिल्ली-हावड़ा ग्रेंड कोड सेक्शन के धनबाद, कोडरमा, गया जंक्शन होकर चलने वाली अधिकतर ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट या नो रूम की स्थिति है. धनबाद, कोडरमा होकर विंटर स्पेशल ट्रेन चलने की भी संभावना नहीं है. ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने अलग-अलग रूटों की नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने की घोषणा की है. धनबाद, कोडरमा होकर चलने वाली सियालदह-अजमेर, कोलकाता-मदार और कोलकाता-बीकानेर प्रताप एक्सप्रेस में पूरे जनवरी अतिरिक्त कोच जोड़े जायेंगे. वहीं 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस में 31 जनवरी तथा 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस में एक फरवरी तक एक फर्स्ट कम सेकेंड एसी, 12495 बीकानेर-कोलकाता एक्सप्रेस में 29 जनवरी तथा 12496 कोलकाता-बीकानेर एक्सप्रेस में 30 जनवरी तक एक थर्ड एसी व एक स्लीपर, 19608 मदार-कोलकाता एक्सप्रेस में 26 जनवरी तथा 19607 कोलकाता-मदार एक्सप्रेस में 29 जनवरी तक एक सेकेंड एसी कोच जुड़ा रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola