चेन पुलिंग के मामले में एक माह में 1032 लोगों पर हुई कार्रवाई

इन लोगों के विरुद्ध रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत कार्रवाई की गयी
झुमरीतिलैया. बिना पर्याप्त कारण अवैध रूप से चेन पुलिंग करके रेल गाड़ियों को जहां-तहां रोकने वालों के खिलाफ पूर्व-मध्य रेल द्वारा नियमित कार्रवाई की जाती रही है. इसी क्रम में पूर्व-मध्य रेल के सुरक्षा बलों द्वारा ऑपरेशन समय पालन के तहत ऐसे लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि ट्रेनें अनावश्यक रूप से विलंब न हो. पूर्व-मध्य रेलवे हाजीपुर के सीपीआरओ के अनुसार, ऑपरेशन समय पालन के तहत गत माह एक से 31 दिसंबर 2025 तक रेलवे सुरक्षा बल की टीम द्वारा पूर्व-मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों में बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के आरोप में 1032 लोगों को हिरासत में लिया गया. इन लोगों के विरुद्ध रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत कार्रवाई की गयी. ऑपरेशन समय पालन के तहत इस दौरान सर्वाधिक 429 लोग दानापुर मंडल में पकड़े गये, जबकि समस्तीपुर मंडल में 266, पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 131, सोनपुर मंडल में 116 तथा धनबाद मंडल कोडरमा सहित विभिन्न स्टेशनों में 90 लोगों को हिरासत में लिये गये. इसी तरह महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर ऑपरेशन महिला सुरक्षा के तहत महिला कोच में यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों के खिलाफ भी धर-पकड़ अभियान चलाया गया. ऑपरेशन महिला सुरक्षा के तहत गत माह एक दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक रेलवे सुरक्षा बल की टीम द्वारा पूर्व-मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों पर महिला कोच में यात्रा करने के आरोप में रेल अधिनियम की धारा 162 के तहत 2629 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया गया. इनमें सर्वाधिक 1371 लोग दानापुर मंडल में पकड़े गये, जबकि पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 706, समस्तीपुर मंडल में 240, सोनपुर मंडल में 166 तथा धनबाद मंडल के कोडरमा सहित विभिन्न स्टेशनों में 146 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




