चार स्कूली व दो डीजे वाहनों पर कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
चार स्कूली व दो डीजे वाहनों पर कार्रवाई

डीटीओ ने जयनगर में चलाया वाहन जांच अभियान

विज्ञापन

डीटीओ ने जयनगर में चलाया वाहन जांच अभियान जयनगर. जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी ने मंगलवार को प्रखंड अंतर्गत विभिन्न निजी विद्यालयों में संचालित वाहनों की सघन जांच की. इस दौरान आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय मधवाटांड़, लक्ष्मी नारायण विद्यापीठ व आइलेक्स प्रोग्रेसिव स्कूल द्वारा चलाये जा रहे वाहनों के कागजातों की जांच की गयी. जांच के दौरान जिन वाहनों के दस्तावेज अपूर्ण पाये गये, ऐसे चार वाहनों से 41,150 रुपये जुर्माना वसूला गया. अभियान के दौरान दो डीजे वाहनों की भी जांच की गयी, जिनसे नियम उल्लंघन के कारण 32 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया. जिला परिवहन पदाधिकारी श्री सोनी ने कहा कि सड़क सुरक्षा एवं स्कूली बच्चों की सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola