ePaper

पुलिस टीम पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 08 Apr 2025 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस टीम पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

जिले के ढाब थाना क्षेत्र में अवैध रूप से ग्रीन पत्थर का अवैध उत्खनन करने वाले व इसे रोकने के लिए छापामारी के लिए गयी पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है़

विज्ञापन

कोडरमा

. जिले के ढाब थाना क्षेत्र में अवैध रूप से ग्रीन पत्थर का अवैध उत्खनन करने वाले व इसे रोकने के लिए छापामारी के लिए गयी पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है़ आरोपी की पहचान सुरेश साव 49 वर्ष पिता स्व. जानकी साव निवासी गोरियाडीह थाना ढाब के रूप में हुई है़ आरोपी के पास से बोरी में रखा करीब 50 किलो ग्रीन पत्थर व दो मोबाइल जब्त किया गया है़ पुलिस के अनुसार गत 29 मार्च की रात में ढाब थाना क्षेत्र के गोरियाडीह जंगल में विक्की मेहता एवं प्रवीण मेहता ने कुछ ग्रामीणों के साथ गोरियाडीह जंगल में अवैध रूप से ग्रीन पत्थर का उत्खन्न कर मालवाहक गाडियों मे लोड कर तस्करी करने की सूचना मिली थी़ सूचना पर एसपी के निर्देश पर ढाब थाना प्रभारी ने छापामारी की़ इस दौरान पुलिस टीम को देख अवैध खनन में लगे तस्करों व ग्रामीणों ने हरवे हथियार, लाठी-डंडा, लोहे की रॉड और पत्थरों से हमला कर दिया था़ हमले में कुछ पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आयी थीं, जबकि सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर वाहन को पास के गड्ढे में धक्का देकर गिरा दिया गया था़ घटना को लेकर ढाब थाना कांड संख्या 2/25 दर्ज कर जांच शुरू की गयी. इस दौरान सूचना मिली की कांड में संलिप्त अभियुक्त सुरेश साव कोडरमा से ढाब की ओर जा रहा है़ सूचना पर आरोपी को ढाब थाना अंतर्गत बंगाखलार मोड के कबराबुट से गिरफ्तार किया गया़ गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने पर पता चला कि यह ग्रामीणों को रोजगार का प्रलोभन देकर चोरी- छिपे उत्खन्न करता था और अपने साथियों के साथ मिलकर डीटीडीसी कूरियर एवं ट्रांसपोर्ट के माध्यम से राजस्थान के जयपुर शहर के व्यापारियों को ग्रीन पत्थर भेजता था़ छापामारी दल में ढाब थाना प्रभारी रवि प्रकाश पंडित, सअनि किशोर कुमार घोष व पुलिस बल के जवान शामिल थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola